शामली। मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने मंगलवार को स्काउट-गाइड जिला कार्यकारिणी की बैठक ली। बैठक में प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ से निर्धारित वित्तीय वर्ष 2025 -2026 के वार्षिक लक्ष्यों पर विस्तार से विचार-विमर्श करते हुए निर्देश दिए गए।
बैठक में लक्ष्य प्राप्ति हेतु संगठनात्मक, प्रशिक्षणात्मक एवं प्रगतिशील प्रशिक्षणों के कार्यक्रमों को संपन्न करने पर सकारात्मक कार्रवाई करने पर बल दिया गया। यूनिट पंजीकरण, नवीनीकरण, 15 प्रतिशत अंशदान, प्रादेशिक परिषद के आजीवन सदस्य बनाने, तृतीय सोपान शिविर, राज्य पुरस्कार, बीएससी ज्ञान प्रतियोगिता, सर्वोत्तम कैडेट रैली आदि के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। वार्षिक बजट 2025-2026 एवं ऑडिट रिपोर्ट पर चर्चा की।
प्रमुख रूप से 23 नवंबर से 29 नवंबर तक लखनऊ में आयोजित होने वाली 19वीं राष्ट्रीय ग्रैंड फिनाले डायमंड जुबली जंबूरी में विद्यालयों से प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ प्रतिभागिता के लिए निर्देश दिए। वहीं, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को अधिकार-पत्र प्रदान किए गए। बैठक में लोकेंद्र सिंह, प्रतिभा सैनी, गीता रानी, हरविंदर सिंह, अभिषेक शर्मा, रविंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, डॉ. नीरा, अंकित कुमार, पूनम तोमर, अनिल कुमार, विनोद वर्मा रहे। डॉ. हीरा सिंह जिला सचिव ने आभार व्यक्त किया।