फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने मतदान पार्टियों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण लेते कर्मचारी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
सीडीओ ने मतदान पार्टियों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

शामली। विधान परिषद चुनाव में 9 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए सात अप्रैल को प्रचार थम जाएगा। आठ अप्रैल को पोलिंग पार्टियां कलक्ट्रेट से मतदेय स्थलों के लिए रवाना होंगी। नौ अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने जिले की पांच मतदान पार्टियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि दिव्यांग, निरक्षर,आशक्त मतदाता को सहायक मिलेगा। सहायक का मतदाता सूची में नाम और 18 वर्ष से अधिक आयु होनी आवश्यक है। मतदाता स्केच पैन से प्रथम वरीयता के आधार पर वोट डाल सकेंगे। प्रत्याशियों की संख्या के आधार पर पांच वोट दे सकते हैं। सहायक मतदाता को साथ लेकर पीठासीन अधिकारी वोट डलवाएगा। एक प्रत्याशी मतदान के दिन तीन एजेंट बना सकता है। एक बूथ पर दो रिलीवर रखे जा सकते हैं। एक बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारी रहेंगे। जिले में पांच मतदान केंद्र ऊन, थानाभवन, शामली, कांधला, कैराना ब्लॉक मुख्यालय पर मतदान होगा। नौ अप्रैल को मतदान के बाद शाम को मतपेटियां अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की निगरानी में सहारनपुर मुख्यालय भिजवाने की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर एडीएम संतोष कुमार सिंह व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें