फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Tue, 28 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा खुफिया निगरानी में होगी। परीक्षा केंद्रों के सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। परीक्षा ड्यूटी में शामिल केंद्र व्यवस्थापकों को व्हाटृसअप ग्रुप से जोड़ा जाएगा ताकि  नदारद रहने वाले परीक्षकों की रोजाना अपडेट मिलती रहे। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक कर एग्जाम की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सोमवार को राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज में जिला विद्यालय निरीक्षक एसएन सिद्दीकी की अध्यक्षता में केंद्र व्यवस्थापकों एवं प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इसमें  डीआईओएस ने बताया कि यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं एवं प्रश्नपत्र लोहे की डबल लॉक वाली अलमारी में सुरक्षित रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 33 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। राजकीय इंटर कालेजों के परीक्षा केंद्रों पर बजट के अनुरूप सीसीटीवी कैमरे  प्रत्येक परीक्षा कक्षों में लगाने के निर्देश दिए हैं। 

उन्होंने बताया कि व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने पर केंद्र व्यवस्थापकों से अपडेट जानकारी मिल पाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक के बाद  सभी केद्र व्यवस्थापकों को उत्तर पुस्तिकाओं, बोर्ड निर्देशिका और स्कीम का वितरण करा दिया गया है। प्रश्नपत्रों का वितरण मार्च के प्रथम सप्ताह से शुरू किया जाएगा। शीघ्र ही डीएम की अध्यक्षता में बोर्ड परीक्षा की बाकी तैयारियों के लिए बैठक  बुलाई जाएगी।  आरके इंटर कालेज के प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्रो पर पर्याप्त पुलिस फोर्स की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें