फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सीसीटीवी में कैद हादसे का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। नानू पूरी गेट के समीप रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार अंकित कुमार की मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

बागपत निवासी अंकित कुमार कांधला के एक निजी स्कूल में चालक था। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वह बाइक से नानू पूरी गेट के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वीडियो में रोडवेज बस बाइक सवार को टक्कर मारती साफ दिखाई दे रही है। मृतक के परिजनों ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें