फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के हर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

Tue, 22 Nov 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली । व्यापारी सुरक्षा सेल की प्रथम बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा के लिए शहर के हर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे व बाजारों में व्यापारियों के सहयोग से चौकीदार लगाए जाने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन


सोमवार की शाम रेलवे रोड स्थित  सरतीदेवी-राजाराम स्कूल में जिले के व्यापारी सुरक्षा सेल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने व्यापारियों की सुरक्षा एवं प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया।

बैठक में शहर के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने व व्यापारियों के पचास-साठ  प्रतिष्ठानों पर चौकीदारों को लगाए जाने का निर्णय लिया गया। बाजारों में चौकीदारों की व्यवस्था व्यापारियों द्वारा अपने स्तर पर करने पर आम सहमति बनी है।
विज्ञापन


 इस मौके पर हर सोमवार को व्यापारी सुरक्षा सेल की बैठक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सीओ सिटी निशांक शर्मा, शहर कोतवाल कुलदीप कुमार, मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग, व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल, जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, सुभाष धीमान, नरेंद्र अग्रवाल, संजय राजपूत कैराना, सचिन गोयल कांधला, सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष महेश बंसल, आशीष मित्तल, ब्रजभूषण संगल, अनुराग जैन, रवि संगल, ताहिर हसन, श्याम सिंघल, आशीष कुमार मौजूद रहे। बैठक के बाद व्यापारी नेता पंकज मलिक ने विधायक निधि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की घोषणा की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें