फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसी रोड और बरातघर का किया लोकार्पण

विज्ञापन
गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव पेलखा में बरात घर का लोकार्पण करते गन्ना मंत्री सुरेश राणा - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
सीसी रोड और बरातघर का लोकार्पण
विज्ञापन

शामली। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन क्षेत्र में एक सीसी रोड व एक बरातघर का लोकार्पण किया। उन्होंने गांवों में जनसंपर्क कर केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

मंत्री ने थानाभवन क्षेत्र के गांव पेलखा में 19.65 लाख की लागत से बनी सीसी रोड व 21.80 लाख से बने बरातघर का लोकार्पण किया। मंत्री ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी वह उत्तर प्रदेश में योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। योजनाओं का सीधा लाभ जनमानस तक पहुंच रहा है। पंक्ति में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक समान रूप से योजनाएं पहुंच रही हैं। सुरेश राणा ने कहा कि कोरोना काल में जिस प्रकार से प्रदेश सरकार नागरिकों को रोजगार के साधन उपलब्ध करा रही है, उससे जनता में योगी सरकार के प्रति स्नेह बढ़ा है। मंत्री ने गांव बधैव, पेलखा, ताना, पुरमाफी, नोनागली, चोंदाहेड़ी व पिंडोरा में भी जनसंपर्क किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, भूपेंद्र चौधरी, नरेश सैनी, नंदू राणा, अतुल प्रधान, उपेंद्र सिंह, विनोद, राजेंद्र सिंह, धर्मपाल कश्यप, ब्रह्मपाल कश्यप, पाल्ला उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें