फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : 12वीं में नव्या जैन बनीं जिला टॉपर

Thu, 14 May 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के स्कॉटिश स्कूल कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर सेल्फी लेती छात्राएं । संव - फोटो : Archive
विज्ञापन
शामली। सीबीएसई के 12वीं के परिणाम में शामली के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा नव्या जैन कॉमर्स वर्ग में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर रही। मेधावी छात्र-छात्रा परिणाम देखते ही खुशी से झूमते नजर आए। स्कूल पहुंचने पर मेधावियों को शिक्षकों और परिजनों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

बुधवार को सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम लगभग दोपहर एक बजे जारी किया गया। स्कूलों में परिणाम देखते हुए टॉपर्स विद्यार्थियों का बुलावा शुरू हो गया। घोषित परिणाम में शामली के सिल्वर बेल्स स्कूल की छात्रा सौम्यता मित्तल ने विज्ञान वर्ग में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा सना ने मानविकी वर्ग में 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने परिजनों व मेधावी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर ऐसे ही आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों ने भी मेधावियों को आगामी परीक्षा में भी ऐसे ही मेहनत व लगन के साथ पढ़ाई करते हुए परिजनों व स्कूलों का नाम रोशन करते रहने के लिए जागरूक किया।

शामली के स्कॉटिश स्कूल कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर सेल्फी लेती छात्राएं । संव- फोटो : Archive

शामली के स्कॉटिश स्कूल कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर सेल्फी लेती छात्राएं । संव- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें