फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी का डीजल पकड़ा

Thu, 29 Oct 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बाबरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान तस्करी कर लाया जा रहा ढाई हजार लीटर डीजल पकड़ा है। पुलिस ने डीजल की तस्करी करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। जिसे आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


बाबरी पुलिस ने गत रात भाज्जू नहर पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने सामने से टाटा पिकअप आती देखी। रोकने का इशारा किया गया, तो चालक ने गाड़ी की स्पीड तेज कर दी, जिस पर पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को रुकवा लिया।

पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें से 12 ड्रम डीजल के मिले। पुलिस ने आरोपी चालक हरेंद्र पुत्र उदय सिंह निवासी मंगलौरा थाना मधुबन करनाल को हिरासत में ले लिया। बरामद ड्रम में   2640 लीटर तेल मिला है, जिसे हरियाणा से लाया गया। पुलिस ने आरोपी चालक का आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत चालान कर जेल भेज दिया और गाड़ी व तेल को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें