शामली। चेकिंग के दौरान एसटी तिराहे पर पुलिस ने गोवंश से लदा एक ट्रक पकड़ लिया। पूछताछ में ट्रक मालिक ने बताया कि गायों को गोशाला ले जाया रहा था।
शनिवार रात एसटी तिराहे पर चेकिंग के दौरान एसडीएम और आदर्श मंडी पुलिस ने गोवंश से लदा ट्रक पकड़ लिया। ट्रक में छह गाय थीं। ट्रक में सवार देशांत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यह सभी गाय बिहार में गोशाला के लिए ले जाई जा रही हैं। इसके संबंध में आदर्श मंडी पुलिस और एसडीएम को कागजात दिखाए गए। सूचना पर हिंदू संगठन के लोग एसटी तिराहे पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
उन्होंने भी बिहार में संगठन के लोगों से बात की और पूरे मामले की पड़ताल कराई। बाद में यह बात साबित हो गई कि गाय कटान के लिए नहीं ले जाई जा रही है बल्कि गायों को पालने के लिए ले जाया जा रहा है। जांच करने के बाद और हिंदू संगठनों पदाधिकारियों के संतुष्ट होने पर पुलिस ने ट्रक को छोड़ दिया।