फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग में गाय से लदा ट्रक पकड़ा

Mon, 27 Mar 2017 12:11 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। चेकिंग के दौरान एसटी तिराहे पर पुलिस ने गोवंश से लदा एक ट्रक पकड़ लिया। पूछताछ में ट्रक मालिक ने बताया कि गायों को गोशाला ले जाया रहा था।
विज्ञापन


शनिवार रात एसटी तिराहे पर चेकिंग के दौरान एसडीएम और आदर्श मंडी पुलिस ने गोवंश से लदा ट्रक पकड़ लिया। ट्रक में छह गाय थीं। ट्रक में सवार देशांत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यह सभी गाय बिहार में गोशाला के लिए ले जाई जा रही हैं। इसके संबंध में आदर्श मंडी पुलिस और एसडीएम को कागजात दिखाए गए। सूचना पर हिंदू संगठन के लोग एसटी तिराहे पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। 
विज्ञापन


उन्होंने भी बिहार में संगठन के लोगों से बात की और पूरे मामले की पड़ताल कराई। बाद में यह बात साबित हो गई कि गाय कटान के लिए नहीं ले जाई जा रही है बल्कि गायों को पालने के लिए ले जाया जा रहा है। जांच करने के बाद और  हिंदू संगठनों पदाधिकारियों के  संतुष्ट होने पर पुलिस ने ट्रक को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें