शामली गांधी चौक बजार में परचून में चोरी के बाद घटना की जानकारी लेते पुलिस कर्मी । संवद
शामली। शहर के बीच गांधी चौक बाजार में शनिवार रात को चोरों ने किनाना की दुकान से करीब 30 हजार की नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना का पता सुबह चलने पर व्यापारी मौके पर इकट्ठा हो गए। व्यापारियों ने चोरी की घटना पर रोष जताया और पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
मोहल्ला सीबी गुप्ता कालोनी निवासी सुनील जैन की गांधी चौक में किराना की दुकान है। शनिवार की देर शाम को वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर गए थे। रविवार सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो सामान बिखरा पाया। गल्ले में रखी करीब 25-30 हजार नकदी अलावा केसर व इलायची समेत अन्य कीमती सामान गायब मिला। व्यापारी के मुताबिक रात में चोरों ने छत पर लगी खिड़की को उखाड़कर अंदर घुसे और जीने के रास्ते नीचे दुकान में पहुंचकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुुंची और व्यापारी से घटना की जानकारी लेकर जांच पड़ताल की। व्यापारी सुनील जैन ने तहरीर दे दी है।
n पुलिस ने चोरी की चार घटनाओं का किया था खुलासा : कोतवाली पुलिस ने 29 दिसंबर को दो शातिर चोर जोनी उर्फ सादिक और छप्पी उर्फ सरफराज निवासी नौकुआं रोड शामली को गिरफ्तार कर कई चोरियों का खुलासा किया था।