फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरयाना की दुकान में सेंध लगाकर नकदी व सामान चोरी

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव लिलौन दुकान में चोरी के बाद बिखरा सामान - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
दुकान में सेंध लगाकर नकदी और सामान चोरी
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन में किराना की दुकान में सेंध लगाकर नकदी समेत हजारों का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव लिलौन निवासी सतपाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी गांव में चौपाल के निकट किराना की दुकान है। पीड़ित के मुताबिक रोज की तरह बुधवार देर रात वह दुकान बंद कर घर गया था। बृहस्पतिवार सुबह वह दुकान पर पहुंचा। उसने दुकान खोलने के लिए जैसे ही शटर उठाया तो दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगी हुई थी। दुकान का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। दुकान में चोरी की सूचना उन्होंने डायल 100 पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने बताया कि उसने करीब एक माह पूर्व ही दुकान खोली है, जिसमें करीब 70 हजार रुपये का सामान रखा था। रात में चोरों ने दुकान में रखे पांच हजार रुपये नकद और हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें