फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी गोली लगने से घायल

विज्ञापन
कैराना सीएचसी में भर्ती बधुपुरा के जंगल में मुठभेड के दौरान घायल गोकशी का आरोपी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी गोली लगने से घायल
विज्ञापन

कैराना। पुलिस ने बधुपुरा के जंगल में छापा मारकर गोकशी का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से करीब 3 क्विंटल मांस, अवशेष और वध करने के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा पुलिस टीम के साथ बराला क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी समय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बधुपुरा में ईंख के खेत मे गोकशी हो रही है। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मारा। पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायर किया तो एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल आरोपी को कैराना सीएचसी में भर्ती कराया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जनाब निवासी ग्राम बधुपुरा थाना कैराना बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद हुए। आरोपी ने भागते हुए दो साथियों के नाम सालिम और आसिफ ग्राम बधुपुरा बताए। पुलिस ने मौके से तीन क्विंटल मांस, पशु के अवशेष, 3 छुरी, एक कुल्हाडी, दो बाट, एक लकड़ी का गुटका आदि बरामद किए। पुलिस ने मांस का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराने के बाद उसे गड्ढे में दबवा दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी जनाब के विरुद्ध थाना भौराकलां में पुलिस मुठभेड़ व गोकशी के करीब पांच मुकदमे दर्ज है। कैराना कोतवाली में भी पूर्व में एक मुकदमा दर्ज है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी अजय कुमार ने 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें