फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में सेंध लगाकर नकदी और सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात को एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों ने गल्ले से करीब चार हजार रुपये नकद और लगभग पांच हजार रुपये का सामान चुरा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

मोहल्ला गगन विहार निवासी पंकज जैन की कैराना रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। व्यापारी पंकज जैन ने बताया कि वे रोज की तरह शुक्रवार रात को दुकान बंद कर घर गए थे। सुबह लोगों से उन्हें दुकान में सेंध लगने की जानकारी मिली। दुकान पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि गल्ला टूटा हुआ था और दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने पहले बराबर में बंद पड़ी दुकान में सेंध लगाई। इसके बाद उन्होंने पंकज जैन की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कुल करीब नौ हजार रुपये की चोरी हुई है।
पीड़ित व्यापारी पंकज जैन की सूचना पर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि दुकान में चोरी होने का मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई तहरीर मिलने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें