फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में तरमीम हुआ मुकदमा

Fri, 01 Nov 2024 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के मोहल्ला दयानंद नगर में 15 दिन पहले बिजनौर पुलिस की हिरासत में प्रेमी युवक दीपक की मौत के मामले में पुलिस ने जांच के बाद मुकदमे को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में तरमीम किया है।
विज्ञापन

बिजनौर जिले के स्योहारा थाने में तैनात दरोगा सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल राजीव व महिला कांस्टेबल अन्नू के साथ 13 अक्तूबर को अंबाला से प्रेमी युगल को बरामद किया था। पुलिस टीम के साथ प्रेमिका के परिजन भी थे। रविवार रात को शामली में गाड़ी खराब होने पर दरोगा सभी को अपने शामली के मोहल्ला दयानंद नगर स्थित घर ले गया था।
रात में 19 वर्पीय प्रेमी दीपक निवासी गांव गल्लाखेड़ी थाना स्योहरा जिला बिजनौर की मौत हो गई थी। 14 अक्तूबर की सुबह करीब साढ़े पांच बजे दरोगा उसका शव लेकर शहर कोतवाली पहुंचा था। इस मामले में मृतक दीपक के पिता अरविंद की तरफ से शहर कोतवाली में थाना स्योहारा थाने पर तैनात दरोगा सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल राजीव व कांस्टेबल अन्नू के खिलाफ हत्या की साजिश में शामिल होने और किशोरी, उसके पिता, चाचा, मामा के लड़के के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दरोगा सुनील कुमार, प्रेमिका के पिता, चाचा और मामा के लड़के को गिरफ्तार कर लिया था जबकि प्रेमिका के नाबालिग होने के कारण उसे बाल सुधार गृह मेरठ भेजा गया है। हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल अन्नू अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर हत्या में दर्ज मुकदमे को आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने की धारा में दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन

फरार मुख्य आरक्षी और महिला आरक्षी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए दिया प्रार्थना पत्र
स्योहारा (बिजनौर)। दो सप्ताह से भी अधिक समय से फरार चल रहे मुख्य आरक्षी राजीव और महिला आरक्षी अन्नू ने न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें अब चार नवंबर नियत की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें