फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: चलती कार से स्टंटबाजी और रील बनाने पर मुकदमा, गाजियाबाद से बरात में आई दो कारों से मचाया था हुड़दंग

Thu, 27 Nov 2025 02:39 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के वर्मा मार्किट के सामने चलती दो कारों से स्टंटबाजी और रील बनाने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दो नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कारें गाजियाबाद से आई बरात का हिस्सा थीं। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।

विज्ञापन
युवकों ने मचाया हुड़दंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली शहर की वर्मा मार्किट के सामने चलती कारों से स्टंटबाजी और रील बनाने का मामला सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस ने दो नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वायरल वीडियो में युवक अपनी जान जोखिम में डालकर कार के बाहर झूलते और चलती गाड़ी में खतरनाक हरकतें करते दिखाई दे रहे थे।

विज्ञापन


गाजियाबाद से आई बरात की कारों में हुआ था स्टंट
पुलिस जांच में पता चला कि दोनों कारें शहर के मोहल्ला पंसारियान के साजिद अंसारी के यहां गाजियाबाद से आई बरात का हिस्सा थीं। इन कारों में लोनी (गाजियाबाद) के इस्माइल और साउथ दिल्ली के मौहसीन सहित अन्य युवक बैठे थे। चलती गाड़ियों में स्टंटबाजी से सड़क पर चल रहे अन्य लोगों और वाहनों को भी गंभीर खतरा हो सकता था।

यातायात नियमों का खुला उल्लंघन, जल्द होगी गिरफ्तारी
पुलिस ने कहा कि यह सीधे-सीधे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। वीडियो के आधार पर अन्य अज्ञात युवकों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें