फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डोल के विवाद में हमला करने पर छह भाइयों और उनके पिता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। गांव खुरगान निवासी शाहरुख ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उसके पिता हारुन और विपक्षी इलियास के बीच खेत की डोल को लेकर विवाद चला आ रहा है। 23 जुलाई की दोपहर करीब 12:30 बजे उसका पिता हारुन, भाई दानिश और चाचा इस्लाम खेत पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान वहां पर इलियास और उसके पुत्र बिलाल, इमरान उर्फ मैन्ना, जुनैद, अजमेर, मुस्तफा, जानिब लाठी-डंडे, धारदार हथियार और फावड़े लेकर पहुंचे। आरोपी ने गाली गलौज करते हुए उसके पिता चाचा और भाई पर हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया। बाद में आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए थे। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद

तीन युवक लापता, रिपोर्ट दर्ज
कैराना। गांव अकबरपुर सुनहटी निवासी उस्मान ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 जुलाई की दोपहर करीब 1:00 बजे उसका भाई अकदस दभेड़ी खुर्द स्थित मदरसे में पढ़ने के लिए गया था। शाम तक उसके भाई के वापस नहीं आने पर उसने पता किया तो देखा कि उसके भाई की साइकिल मदरसे में खड़ी थी। भाई के अलावा भूरा बाईपास निवासी जुनैद और मलकपुर निवासी अरमान भी गायब थे। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। संवाद
विज्ञापन

-
दो बाइक चोरी
कैराना। गांव भूरा निवासी श्रीपाल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 जुलाई सुबह करीब 10:00 बजे वह अपनी बाइक खेत पर खड़ी करके आगे चला गया था। इस दौरान अज्ञात चोर ने उसकी बाइक चोरी कर ली। दूसरे मामले में मन्ना माजरा निवासी मसव्वर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 जुलाई को वह कचहरी में गया था। वह अपनी बाइक खड़ी करके अपने वकील के पास गया इस दौरान अज्ञात चोर ने उसकी बाइक चोरी कर ली। दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें