झालू। झालू गोलीकांड में आरोपी पिता और उसके तीन बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दरअसल इस विवाद में दो लोगों को गोली लगी थी, जबकि एक एक युवक धारदार हथियार लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। झालू के मोहल्ला जोशियान निवासी हिमांशु पुत्र राहुल का अपने पड़ोसी अजय पुत्र पुनीत से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था। अब शनिवार की देर शाम हिमांशु बाजार गया तो उसकी बाइक से दूसरे पक्ष ने चाबी निकाल ली। इसे लेकर दोनों में विवाद हुआ। आरोप है कि पुनीत और उसके बेटों ने तमंचों से फायरिंग की। गोली लगने से राहुल और उसका मौसेरा भाई रूपेश शर्मा घायल हो गया।
धारदार हथियार से किए गए वार से राहुल का चाचा बॉबी गंभीर रूप से घायल हुआ। घायलों का इलाज चल रहा है। उधर राहुल की मां राजबाला देवी पत्नी राजपाल ने तहरीर देकर पुनीत और उसके तीन बेटों अजय, अंकुश व सचिन खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिनकी तलाश की जा रही है।