फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। दुष्कर्म की कोशिश करने, जान से मारने की कोशिश और चेन छीनकर ले जाने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति उसकी पत्नी पर बुरी नियत रखता था। 13 अगस्त को उसकी पत्नी घर में अकेली थी। आरोपी अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसके घर में घुस गया और पत्नी को दबोच लिया। विरोध किया तो आरोपियों ने कपड़े फाड़ते हुए अभद्रता की और जान से मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी महिला की चेन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित जब इस संबंध में अगले थाने शिकायत करने के लिए चला तो रास्ते में भी उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि कई बार शिकायत करने पर भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। छह दिसंबर को कोर्ट से आदेश जारी होने के बाद पुलिस ने गांव के ही सुभाष, अरविंद, अनिल व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें