फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-शादी -विवाह, जन्म दिन पर पौधा भेट करने की परंपरा चलाए- -नोडल अफसर, नोएडा की सीईओ रितु माहेश्वरी शामली पहुंची -

विज्ञापन
विज्ञापन
नोडल अफसर, नोएडा की सीईओ रितु माहेश्वरी शामली पहुंची
विज्ञापन

बलवा गांव में लगाए पौधे, थानाभवन में ली अधिकारियों की बैठक
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में दस दिवसीय पौधरोपण अभियान मंगलवार से शुरू हो जाएगा। पांच से 15 जुलाई तक 14 लाख से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। शासन से नामित जिले की नोडल अधिकारी एवं नोएडा की सीईओ रितु माहेश्वरी एवं डीएम जसजीत कौर ने सयुंक्त रूप से सोमवार को बलवा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में बरगद, पीपल का पौधा रोपित कर जन आंदोलन 2022 का शुभारंभ किया। प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी मंगलवार को इस्सोपुर टील में पौधेरोपण करेंगी।
नोएडा की सीईओ एवं शासन से नामित्त नोडल अफसर रितु माहेश्वरी ने बलवा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में बरगद का पौधा रोपा। इस मौके पर डीएम जसजीत कौर ने पीपल का पौधा लगाया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी रितु माहेश्वरी ने पौधों को संरक्षित करने के लिए जोर दिया। समूह की महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हिम्मत और हौसले के साथ आगे बढ़े और समाज सेवा में हिस्सा लें।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बलवा गांव के मुख्य मार्ग को दुरुस्त कराने के निर्देश। थाना भवन के नौजल-नौजली गांव के मंदिर थानाभवन के महादेव जी जस्सू वाला के समीप पौधरोपण किया गया। उन्होंने कहा कि शादी व जन्मदिन आदि समेत अन्य कार्यक्रमों में मिठाई की जगह पौधा भेंट करें ताकि पूरे गांव को लाभ मिल सके। उन्होंने पौधरोपण कर नियमित रूप से विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। थाना भवन सर्किट हाउस में पौधरोपण हेतु समस्त सभी 27 विभागों के साथ तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें डीएम जसजीत कौर ने अवगत कराया कि सभी विभागों द्वारा पौधों का उठान कर लिया गया है। जिले में 14 लाख 41 हजार 706 लाख के सापेक्ष जिले में 11 लाख पौधों का रोपण पांच जुलाई को होना है। लक्ष्य के अनुसार अपनी साइट पर जन सहभागिता एवं जनप्रतिनिधियों को जोड़ना है।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में ज्यादा लक्ष्य वाले विभागों यथा डीएफओ, ग्राम्य विकास विभाग, बेसिक शिक्षा, कृषि विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक से पौधरोपण की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। समीक्षा के दौरान जनपद में 2569 सभी साइट पर एक-एक स्थल चयन कर मॉडल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम जसजीत कौर, एसएसपी अभिषेक, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह, डीएफओ डॉ. विनय कुमार सिंह समेत समस्त 27 विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें