फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
कैराना में सड़क हादसे में मृतक मेहताब का फाइल फोटो। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। सड़क दुर्घटना में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक के भाई की तहरीर पर डीसीएम चालक के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे गांव आर्यपुरी देहात निवासी मेहताब (30) अपने साथी गुलवेज के साथ कार से पानीपत की ओर जा रहा था। गांव पंजीठ के निकट विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना में मेहताब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुलवेज घायल हो गया। पुलिस ने मौके से डीसीएम को कब्जे में ले लिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चार छोटे बच्चे हैं। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब चार बजे मृतक मेहताब का शव उसके आवास आर्यपुरी लाया गया जहां गमगीन माहौल मेें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि मृतक के भाई इरफान की तहरीर पर डीसीएम चालक के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें