फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कार खेत में पलटी, सराफा व्यापारी के पुत्र की मौत

Wed, 22 Jan 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना में मृतक अनस फाइल फोटो-परिजन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। सोमवार की रात कार द्वारा शामली दावत में जा रहे सराफा व्यापारी इरशाद के पुत्र अनस की कार अनियंत्रित होकर खेत में पलटने से मौत हो गई। जबकि कार चला रहा मृतक का बड़ा भाई और तीन अन्य युवक घायल हो गए। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपनी पैतृक गांव नकुड़ ले गए।
विज्ञापन

जनपद सहारनपुर के नकुड़ निवासी इरशाद उर्फ भुरू पिछले करीब 20 साल से नगर के पुराना बाजार में ज्वेलरी की दुकान करते हैं। इरशाद का परिवार भी पुराने बाजार में ही रहता है। सोमवार रात करीब 10 बजे इरशाद का 18 वर्षीय पुत्र अनस कार द्वारा शामली दावत में जा रहा था। कार अनस का बड़ा भाई अरशद चल रहा था। इसके अलावा कार में परिवार के तीन अन्य युवक भी थे। शामली रोड पर मन्ना माजरा फ्लाईओवर के पास कार का टायर फट गया और असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े खंभे में टकराने के बाद कई पलटे खाकर खेत में जा गिरी।
हादसे में अनस की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अरशद और तीनों युवक मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे तथा चारों घायलों को शामली प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें