फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से चालक की मौत

Sun, 06 Nov 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चौसाना। बिडौली-चौसाना मार्ग के जिजौला गाव के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को करनाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालात नाजुक बताई गई है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


कैंथलपुर खोडसमा गांव का बलदेव पुत्र दलीप सिंह बाइक पर चौसाना गया था। बलदेव घर के लिए लौट रहा था तो शामली बस स्टैंड पर महिला चरणजीत सिंह पत्नी मेजर सिंह निवासी चौसाना को लिफ्ट मांगने पर बाइक पर बैठा लिया।

बलदेव सिंह जिजौला गांव के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बलदेव सिंह और महिला चरणजीत को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ गंभीर घायल बलदेव और महिला चरणजीत को उपचार के लिए करनाल के निजी चिकित्सालय में ले जाने लगे तो रास्ते में बलदेव की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें