फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई कार, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। गांव भारसी मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन

रविवार को हरियाणा राज्य के जिला महेंद्रगढ़ के कस्बा नारनौल निवासी 30 वर्षीय रविंद्र अपने परिवार के ही मनोज और प्रदीप के साथ कार से कांधला से होते हुए गांव जा रहे थे। गांव भारसी मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। कार के डिवाइडर से टकराने पर रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मनोज और प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया।
चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें