फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरेंद्र की घेराबंदी के लिए विरोधी हुए एकजुट

Fri, 18 Dec 2015 12:56 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। इस बार चुनाव प्रसन्न चौधरी की पत्नी संतोष देवी व सपा के एमएलसी वीरेंद्र सिंह की पुत्रवधू शैफाली चौहान के बीच होगा। वीरेंद्र सिंह की घेराबंदी के लिए सभी सियासी दलों के नेता एक मंच पर आ गए हैं। बृहस्पतिवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस में सभी नेता साथ दिखे और 12 जिला पंचायत सदस्य अपने साथ होने का दावा किया।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा द्वारा शैफाली चौहान को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसके साथ ही चुनाव में वीरेंद्र सिंह की घेराबंदी शुरू हो गई है। इसके लिए बसपा, भाजपा, कांग्रेस, रालोद के नेता एक हो गए हैं और उन्होंने बसपा समर्थित प्रत्याशी संतोष देवी को समर्थन दिया है। बृहस्पतिवार को बनत स्थित प्रसन्न चौधरी के दफ्तर पर हुई प्रेसवार्ता में सपा को छोड़ सभी सियासी दलों के नेता एक साथ दिखे। इसमें भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी पहुंचे। उन्होंने प्रसन्न चौधरी का समर्थन किए जाने की घोषणा की।

प्रेसवार्ता में नरेश टिकैत ने कहा कि जिले में विकास के लिए ईमानदार प्रत्याशी को पंचायत अध्यक्ष बनाना होगा। जब इतने सारे लोग प्रसन्न चौधरी के समर्थन में हैं, तो उन पर भी कोई प्रतिबंध नहीं है। कांग्रेस नेता हरेंद्र मलिक ने कहा कि यहां सब लोग अलग-अलग पार्टियों से हैं, लेकिन इस बार पार्टी की सीमाओं से ऊपर उठकर जिले के विकास का मामला है। इसलिए सभी प्रसन्न चौधरी के साथ हैं।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि फिलहाल 12 जिला पंचायत सदस्य प्रसन्न चौधरी के पास हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के साथ जिला प्रशासन भी लगा हुआ है। यदि प्रशासन ने चुनाव में कोई गड़बड़ी कराने का प्रयास किया, तो यह जिले का आखिरी चुनाव होगा। हम हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठेंगे। हालांकि प्रेसवार्ता में अमीर आलम के न आने के सवाल पर वह चुप्पी साध गए।

बसपा नेता कंवर हसन ने कहा कि जिले के विकास के लिए हम एकजुट हुए हैं। प्रयास करेंगे कि तबस्सुम की वोट भी उनके पक्ष में आए। इस दौरान बाबा सूरजमल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, बसपा के पूर्व विधायक बलबीर मलिक, मुशर्रत बेगम, अशरफ अली, अनवर हसन, जिला पंचायत सदस्य वाजिद अली, मास्टर जाहिद आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें