फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान के प्रश्नों में उलझे परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा- 2020 में परीक्षार्थी हिंदी के प्रश्नों को लेकर जहां खुश दिखाई दिए, वहीं सामान्य ज्ञान के प्रश्नों में उलझे रहे। नेगेटिव मार्किंग के डर की वजह से अधिकतर परीक्षार्थी पूरे प्रश्न के जवाब देने के चक्कर में पड़ने के बजाए उन्हीं सवालों के जवाब दिए जो सही थे। केंद्र से बाहर आए परीक्षार्थियों से परीक्षा को लेकर बातचीत की गई।
विज्ञापन

वीवी इंटर कालेज केंद्र पर परीक्षा देने वाली छवि जावला ने बताया कि प्रश्नपत्र अच्छा रहा, लेकिन नेगेटिव मार्किंग होने के कारण उसने उन्हीं सवालों को किया, जिनके बारे में पूरी जानकारी थी। पीएम मोदी के संसद सत्र के पहले दिन के बारे में भी सवाल आया था। वीवी डिग्री कालेज केंद्र पर परीक्षा देने वाले गांव बिड़ौली निवासी राजेंद्र ने बताया कि परीक्षा में 50 प्रश्न हिंदी और 50 सामान्य ज्ञान के थे। हिंदी के प्रश्न आसान थे, जबकि सामान्य ज्ञान के प्रश्न में उलझन बनी रही। इसी केंद्र पर गांव नाई नंगला निवासी सोनी ने बताया कि परीक्षा में सवाल अच्छे थे, लेकिन नेगेटिव मार्किंग की वजह से जो सवाल ठीक लगे, वहीं हल किए। बाकी छोड़ दिए। एक प्रश्न दो नंबर का था। गांव कादरगढ़ निवासी अंकुर ने कहा कि सामान्य ज्ञान के प्रश्नों में पीएम मोदी को लेकर एक प्रश्न आया था। इसके अलावा कई ऐसे सवाल थे, जिन्हें हल करने में सोचना पड़ा। हिंदी में सवाल आसान रहे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी को लेकर भी सवाल पूछा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें