फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन और रात के तापमान में अंतर कर सकता है बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन और रात के तापमान में अंतर कर सकता है बीमार
विज्ञापन

शामली। इन दिनों मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है और दिन और रात के तापमान में काफी अंतर दिख रहा है। जिस कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ऐसे मौसम में फ्लू और सामान्य सर्दी, जुकाम, बुखार का खतरा बढ़ जाता है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार का कहना है कि अगले 15-20 दिन अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। बुजुर्ग, बच्चे जो अस्थमा, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग आदि के मरीज हैं, उनके बीमार होने का खतरा अधिक रहता है। जिन लोगों को एलर्जी की समस्या है। ऐसे लोग जिनका इम्यून सिस्टम यानी रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर है। उन्हें अधिक खतरा है।
विज्ञापन

बदलते मौसम में ऐसे रखें अपना ख्याल
- किसी व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है तो उसके बीमार पड़ने का खतरा भी कम हो जाता है। इसके लिए शरीर को सही पोषण मिलना जरूरी है जो स्वस्थ और संतुलित आहार से प्राप्त होता है। विटामिन सी, विटामिन ए और फोलेट से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। रोजाना 2-3 लीटर पानी जरूर पिएं।
- दिन में तेज धूप निकलने की वजह से गर्मी हो जाती है। गर्म कपड़े पहनना न छोड़ें। गर्म कपड़ों को लेकर की गई जरा सी लापरवाही बीमार बना सकती है। स्वेटर-जैकेट के साथ ही स्कार्फ आदि का इस्तेमाल फिलहाल बंद न करें।
विज्ञापन

- नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। सुबह कोहरा हो तो दिन में धूप में टहल लें। बाहर धूप में जाने से विटामिन डी मिलता है
- अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद लेना भी बेहद जरूरी है। हर रात 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। सोने और जागने का एक सही समय तय कर लें।
- आसपास सफाई बनाए रखें। कोरोना महामारी की वजह से साफ-सफाई का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। साबुन, पानी या सैनिटाइजर से अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करें।
दिनांक दिन का तापमान रात का तापमान
15 फरवरी 23 10
14 फरवरी 24 9
13 फरवरी 23 8
12 फरवरी 21 7
11 फरवरी 21 7
10 फरवरी 22 9
9 फरवरी 18 8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें