फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं शिविर’

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय किसान डिग्री कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की तृतीय इकाई के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन शनिवार को मिशन शक्ति के तहत स्वयंसेविकाओं को जानकारी देकर जागरूक किया। वक्ताओं ने कहा कि रासेयो शिविर छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंवदा तोमर ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए समस्याओं से निजात पाने के उपाय बताएं। प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रबली पटेल ने मिशन शक्ति पर विचार व्यक्त करते हुए स्वयं सेविकाओं को जागरूक किया। मौके पर डॉ. रजनी रानी, डॉ. अनीता रानी, डॉ. सौरभ पांडेय, श्रीकांत वार्ष्णेय, विनीता कुमारी, चारू गोयल, सुनील, लोकेंद्र आदि मौजूद रहे।
वीवी इंटर कालेज शामली में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ भाजपा नेता एवं समाजसेवी अजय संगल, उप प्रबंधक शिवचरण संगल, एआरटीओ मुंशीलाल, प्रधानाचार्य एसके आर्य और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा ने भारत मां के चित्र पर संयुक्त रुप से माल्यार्पण के द्वारा किया। मुख्य अतिथि अजय संगल ने कहा कि छात्र के जीवन में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम में सीखने का एक श्रेष्ठ अवसर होता है। समाज और देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से छात्रों को प्राप्त होता है। ऐसे शिविर छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ मुंशीलाल ने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। डॉ. विजय पंवार ने स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं को कृमि रोग और इसके निदान के बारे में जानकारी दी। इसके बाद कृमि रोग मुक्ति हेतु रैली का आयोजन किया गया। मौके पर प्रमोद कुमार, नरेंद्र शर्मा, राजनाथ सिंह, राजवीर सिंह, अर्जुन राम, प्रदीप आर्य, संजीव शर्मा, राजीव गोयल, सुशील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें