शामली में र्होडिंग बैनर उतारती नगर पालिका की टीम।
- फोटो : SHAMLI
कांधला/जलालाबाद/कैराना। चुनाव आयोग की विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद से लागू आदर्श आचार आचार संहिता का पालन कराने के लिए ईओ निकिता शर्मा ने अवैध होर्डिग्स हटाने का अभियान चलाया। कुछ लोगों ने होर्डिंग को वैध बताने का भरसक प्रयास किया, लेकिन नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए मार्गों पर लगे होर्डिंग हटा दिए। टीम ने नगर के 25 वार्डों सहित दिल्ली व कैराना बस स्टैंड पर सार्वजनिक स्थानों से होर्डिंग हटाए।
जलालाबाद में हाईवे किनारे व कस्बे में लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग उतरवाए गए। नगर पंचायत के सफाई नायक सुनील कुमार व निसार अहमद के नेतृत्व में निकायकर्मियों ने पुराने बस स्टैंड पर होर्डिंग हटाने का अभियान चलाया।
कैराना में एसडीएम संदीप कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने पुलिस बल के साथ शामली रोड से होर्डिंग व बैनर उतरवाने का कार्य शुरू कर दिया। टीम के कर्मचारियों पे होर्डिंग व बैनर उतारने के बाद ट्रॉलियों में भर लिया।