शामली एनएसएस शिविर में श्रमदान करते आर के डिग्री कॉलेज के छात्र
- फोटो : SHAMLI
स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
शामली। राष्ट्रीय किसान (पीजी) कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (प्रथम इकाई) के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयं सेवकों ने टिटौली गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। खाद निर्माण की उपयोगिता बताकर स्वयं सेवकों ने घर-घर जाकर शौचालय के प्रयोग एवं खुले में शौच से होने वाली नुकसान से ग्रामीणों को जागरूक कराया।
बुधवार को करनाल रोड स्थित प्राकृतिक चिकित्सालय में शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर मांगेराम सैनी के द्वारा मां सरस्वती एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र के सम्मुख माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राष्ट्रगान के साथ स्वयंसेवकों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्यगीत प्रस्तुत किया। शिविर के प्रथम चरण मे कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर मांगेराम सैनी के मार्गदर्शन मेें स्वयंसेवकों ने टिटौली गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने गांव की सड़कों, गलियों एवं नालियों की साफ सफाई की। इकट्ठा हुए कूड़े को अलग स्थान पर रखकर उससे खाद निर्माण की उपयोगिता ग्रामीणों को समझाई। स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर शौचालय के प्रयोग एवं खुले में शौच से होने वाली नुकसान से ग्रामीणों को जागरूक कराया। शिविर के दूसरे चरण में डॉक्टर ओंकार सिंह द्वारा स्वयंसेवकों को स्वच्छ राष्ट्र निर्माण और स्वस्थ रहने के गुण बताए। इस मौके पर स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिविर में डॉक्टर सत्येंद्र आर्य, डॉक्टर अनिल गुप्ता, डॉक्टर रजनी रानी, डॉक्टर विनीता, लोकेंद्र, सुनील कुमार मौजूद रहे।