फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-- वॉलीवाल, कबड्डी का शिविर लगाया जाएगा-- -- डीवॉलीबाल और कबड्डी के लिए लगाया जाएगा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉलीबाल और कबड्डी के लिए लगाया जाएगा शिविर
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की प्रबंधन एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की बैठक में स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल से पहले शामली जिले के प्रसिद्ध खेल वॉलीबाल और कबड्डी का शिविर लगाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में डीएम एवं पदाधिकारियों द्वारा दिए गए सुझाव को सर्वसम्मति से पारित करते हुए जिले में खेल को बढ़ावा दिए जाने को लेकर चर्चा की गई। कोविड की स्थिति सामान्य होने पर कबड्डी, वॉलीबाल, कुश्ती, क्रिकेट, एथलेटिक्स, खेलों के जनपद में शिविर आदि को लेकर भी चर्चा की गई। स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल से पहले शामली जिले में कैंप लगाए जाने पर विचार विमर्श किया गया। बच्चों को सही ढंग से प्रशिक्षित कर ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी स्पोर्ट्स कॉलेज एवं छात्रावास में चयनित हो सके। बैठक में खेल मैदान हेतु पंजोखरा में स्थित युवा कल्याण विभाग के स्टेडियम को और अच्छा बनाने के लिए खेलो इंडिया स्कीम के तहत वहां पर एक बहुउद्देशीय हॉल एवं तरणताल के निर्माण हेतु प्रस्ताव को लेकर शहरी इलाकों में विकास प्राधिकरण द्वारा खेल मैदानों/स्टेडियम हेतु प्रस्ताव भेजे जाने को लेकर भी चर्चा की गई। नवगठित जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक में आय के स्रोतों में स्वेच्छा से सहयोग देने वालों के साथ साथ अन्य विभागों द्वारा जिम तरणताल इत्यादि में रजिस्ट्रेशन करा कर खेल प्रोत्साहन समिति के कोस को बढ़ाया जा सकता है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी ने बच्चों की क्रीड़ा के लिए बनाई गई योजना की प्रशंसा की। बैठक में सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, प्रभागीय वन अधिकारी संजय कुमार, क्रीड़ा अधिकारी/प्रभारी क्षेत्राधिकारी सहारनपुर प्रेम कुमार,, जिला युवा कल्याण अधिकारी, एम एस तोमर, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश, विश्वविद्यालय से गुलाब सिंह रूहेल, राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी, विपुल कुमार, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी राजीव कुमार, सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें