सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शिविर का समापन
शामली। जैन कालेज ऑफ एजूकेशन बनत में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ।
शुभारंभ विधायक तेजेंद्र निर्वाल, डॉ. पारुल जैन, डॉ. अनुपमा शर्मा, कालेज प्रबंधक दीपक जैन, गीता जैन ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। छात्रों ने भाषण, गीत, वृद्धों के प्रति सम्मान पर लघु नाटक की प्रस्तुति निशांत, दीपक, खुशी, शीबा आदि ने दी। मुख्य अतिथि तेजेंद्र निर्वाल ने छात्रों को वैज्ञानिक, सामाजिक, व्यवहारिक क्रियाकलापों से परिचित कराया और नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने बुजुर्गों के सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।
विधायक ने सात दिवसीय शिविर में हुई प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर निशांत को प्रथम, शीबा को द्वितीय, दीपक को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया। कार्यक्रम में कपिल, सोनम, प्रियांशु मौजूद रहे। संचालन योगेंद्र कुमार और गरिमा वर्मा ने किया।