फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बचाओ महारैली में चलने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सत्यम सैनी ने कहा कि आज भाजपा सरकार से जनता त्रस्त है। महंगाई बढ़ती जा रही है, बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा। साथ ही अपराध भी बढ़ रहे हैं। इसके चलते कांग्रेस की ओर से दिल्ली भारत बचाओ महारैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को पहुंचकर महारैली को सफल बनाना है।
विज्ञापन

शनिवार को कस्बे में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने एक कांग्रेस कार्यकर्ता के आवास पर बैठक में कहा जब से देश में भाजपा की सरकार आई है, तब से विकास का पहिया रुक गया है। जनता की परेशानियां कम होने के बजाए और बढ़ रही है। किसान आत्महत्या कर रहा है और देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। कांग्रेस इसका करारा जवाब देगी। कांग्रेस की ओर से दिल्ली में 14 नवंबर को भारत बचाओ महारैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से महारैली में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील की। इस मौके पर जमील अहमद, देवदत्त शर्मा, आबिद, सुभाष, प्रवीन, शौकीन अली, सलीम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। यहां से कार्यकर्ता दुकानदार रामपाल सैनी के आवास पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें