फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रैली के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने का आह्वान

विज्ञापन
कैराना में राष्ट्रीय लोक अदालत प्रचार प्रसार रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते जनपद न्यायाधीश
विज्ञापन
कैराना। कैराना स्थित जनपद न्यायालय में 13 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए मंगलवार सुबह न्यायालय परिसर से प्रचार रैली निकाली गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश इंद्रप्रीत सिंह जोश ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

यह रैली जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में घूमकर लोगों को लोक अदालत की महत्ता और उसके लाभों के बारे में जागरूक करेगी। न्यायाधीश ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में वाहन चालान, पति-पत्नी के विवाद, चेक बाउंस, बिजली चोरी और छोटे आपसी झगड़ों सहित विभिन्न वादों का निस्तारण आपसी समझौते के आधार पर कराया जाएगा। इससे न केवल जनता का समय और धन बचेगा बल्कि न्यायिक प्रक्रिया भी सरल और त्वरित हो सकेगी।
मौके पर परिवार न्यायालय/प्रधान न्यायाधीश बृजेश कुमार शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नोडल अधिकारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीमा वर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सुरेंद्र कुमार राय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितु नागर, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार समेत अन्य न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें