- जिले में कैंप कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए
- इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और पटेल की जयंती पर किया नमन
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो...
शामली। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जिले केे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके याद किया।
शनिवार को कांग्रेेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कैंप कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई । पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। उन्होंने लौह पुरुष के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। बैठक बाबू खान, योगेश भारद्वाज, ओमबीर उपाध्याय, ओमपाल शर्मा, ठाकुर लाखन सिंह शर्मा, पंडित राजकुमार शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, चंद्रकुमार शर्मा, शेखरचंद पाल आदि मौजूूद रहे।
जिला-शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम के नेतृत्व में शहर के सुभाष चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की। मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्यामलाल शर्मा, विनोद अत्री, वैभव गर्ग, डॉ. राजीव कुमार वशिष्ठ, महिपाल शर्मा, रामकिशोर आदि रहे।