एनसीसी दिवस पर कैडेट्स ने किया रक्तदान
शामली। एनसीसी दिवस पर 85यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में कैडेट्स ने रक्तदान किया। इस दौरान कमान अधिकारी कर्नल विशाल बख्शी ने कहा कि रक्तदान सर्वश्रेष्ठ दान है। उन्होंने सभी से रक्तदान करने का आह्वान किया।
रविवार को एनसीसी कैडेट्स ने ब्लड बैंक पर पहुंचकर रक्तदान किया। कमान अधिकारी कर्नल विशाल बख्शी ने कहा कि हमें समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। रक्तदान भी उसी का अंग है। कहा कि शरीर दिए गए रक्त की पूर्ति 48 घंटे के भीतर कर लेता है और नया रक्त बनने से शरीर में चुस्ती और स्फूर्ति आती है। 18 वर्ष की आयु पूर्ण हो जाने पर रक्तदान अवश्य करते रहना चाहिए। इस अवसर पर कैप्टन लोकेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट रजनीश कुमार, सूबेदार मेजर सुरेश कुमार, नायब सूबेदार दिगंबर सिंह के अतिरिक्त वीवी इंटर कॉलेज शामली, राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली, राष्ट्रीय किसान डिग्री कॉलेज शामली एचएमजे इंटर कॉलेज टीकरी एवं एलएलआर इंटर कॉलेज थानाभवन के एनसीसी कैडेट्स ने 13 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर हवलदार विजय, राकेश डोगरा, बीएचएम शमशेर, रजनीश, संजीव पंवार, किरणपाल आदि का सहयोग रहा।