फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में गोशालाओ में धूमधाम से मनाई गोपाष्टमी--

विज्ञापन
जलालाबाद गोपाष्टमी पर्व पर गौ माता का पूजन करती महिलाएं - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
गोमाताओं की पूजा-अर्चना कर कमाया पुण्य
विज्ञापन

शामली। जिलेभर की गोशालाओं में गोमाताओं की पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु महिलाओं ने गायों की पूजा- अर्चना की। गायों के माथे पर तिलक लगाकर आटे के पेड़े बनाकर रोटी और हरा- चारा खिलाया। श्रद्धालुओं ने गाय की पूछ में कलावा बांधा और गले में फूलों की माला पहनाकर पुण्य कमाया।
रविवार को सुबह गोपाष्टमी गोशाला रोड स्थित पुरानी गोशाला में रानी लक्ष्मीबाई महिला शाखा द्वारा गाय माता की पूजा- अर्चना की गई। इस अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई महिला शाखा की अध्यक्षा वीना अग्रवाल ने गायों तथा बछड़ों का विधि - विधान से गायों को जल अक्षत फूल गुड़, घास और कपड़ा इत्यादि से पूजा की। आरती उतार कर परिक्रमा की। इस दिन शाम को गाय की पूजा करने के साथ ही बाल श्रीकृष्ण की भी पूजा आरती की गई। माखन- मिश्री का भोग लगाया गया। इस अवसर पर अंजली गर्ग, शालू, सुधा, प्रियंका, रेखा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

शहर के पानीपत मार्ग पर 176 वा विशेष गोसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री श्री कात्यायनी देवी ट्रस्ट की ओर से गाय, वानर, कुत्तों को भोजन दिया गया। इस मौके पर ट्रस्ट संस्थापक अमरीश संगल, प्रोजेक्ट चेयरमैन व संरक्षक अरुण जैन, मुख्य गोपालक सोनू सैनी, अर्पित मित्तल, नंद किशोर मित्तल, अशोक अग्रवाल, टेक चंद मित्तल, नरोत्तम दास गर्ग, नीरज जैन, विनोद गोयल, आशीष संगल, रोबिन गर्ग और ललित गर्ग आदि मौजूद रहे।
जलालाबाद कस्बे में गोपाष्टमी पर्व पर गोमाता का पूजन किया गया। गायों को फूलों के हार पहनाने तथा तिलक कर पूजन किया। गो माता की चरण धूलि मस्तक पर लगाई। आटे से बने मीठे पेड़े गो माता को खिलाएं। कस्बे की केशव गोशाला में गोसेवकों ने गो माताओं को सुबह के समय नहलाकर साफ सफाई । इस मौके पर पंडित संजय शर्मा, आशुतोष, देवेंद्र शर्मा आदि ने विधि विधान से हवन- यज्ञ किया। गो-माताओं का विधि विधान से पूजन कर चरण धूलि मस्तक पर लगाई। गुड़ और शक्कर के आटे से बने पेड़े खिलाए, पानी पिलाया। सनातन सत्संग भवन में कार्तिक मास कथा में गौ माता की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को समझाया कि गो-माताओं में किस प्रकार देवताओं का वास होता है। महाराजा सागर, महाराजा दिलीप की गो सेवा का वर्णन किया।
विज्ञापन

गायों को खिलाया आहार
कैराना। नगर की गोशाला में गोपाष्टमी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर गायों की पूजा अर्चना कर गायों को आहार खिलाया गया।
रविवार को नगर के देवी मंदिर रोड स्थित गोशाला में गोपाष्टमी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर गायों की पूजा की गई। महिलाएं एवं पुरुष सुबह ही गोशालाओं में पहुंचे और गायों की पूजा कर गायों को हरा चारा, हरी सब्जियां, गुड़ व दलिया आहार खिलाकर गोपाष्टमी मनाई। गोपाष्टमी के अवसर पर अनेक भक्तों ने गोशाला समिति को नगदी एवं हरे चारे से भरी गाड़ी उपलब्ध करवाकर सहायता की। साथ ही इस मौके पर अनेक लोगों ने गुप्त दान भी किया। गोशाला में काम करने वाले कर्मचारी अमित ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने जिस दिन से गायों को पालन करना शुरू किया था, उसी दिन को गोपाष्टमी पर्व के रूप में मनाया जाता है। गोशाला में मौजूद 46 गायों की भक्तगणों ने पूजा कर उन्हें आहार खिलाया।

शामली बडी माता मन्दिर रोड स्थित गोशाला में गोपाष्टमी पर्व पर गाय का पूजन करती महिला- फोटो : SHAMLI

शामली बडी माता मन्दिर रोड स्थित गोशाला में गोपाष्टमी पर्व पर गाय का पूजन करती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

शामली बडी माता मन्दिर रोड स्थित गोशाला में गोपाष्टमी पर्व पर गाय का पूजन करती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें