फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को दिया सी-प्लान एप का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों को दिया सी-प्लान एप का प्रशिक्षण
विज्ञापन

शामली। शासन द्वारा जनता और पुलिस के बीच संपर्क बनाए रखने के लिए सी-प्लान एप के माध्यम से डिजिटल संवाद शुरू किया गया है। जनपद के सभी थानों में सी-प्लान एप से गांवों और शहरों के प्रमुख लोगों को जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली में एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की सी-प्लान एप के बारे में जानकारी दी। एएसपी ने बताया कि शासन ने जनता और पुलिस के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने के लिए सी-प्लान एप लांच किया है। इस एप में शहरों, कस्बों और गांवों के 10-10 संभ्रांत लोगों के समूह बनाए जाएंगे। इन सभी के नाम पते और मोबाइल नंबर आदि डाटा फीड किया जाएगा। यह एप सीधे डीजीपी कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। इस एप के माध्यम से पुलिस जनता तक और जनता पुलिस तक अपनी बात सीधे पहुंचा सकती है। अगर कोई भी अधिकारी किसी गांव या मोहल्ले में कानून व्यवस्था से जुड़ी किसी भी मामले की जानकारी लेना चाहे या कोई मैसेज पहुंचाना हो तो इस एप के माध्यम से उन संभ्रांत लोगों के मोबाइल पर पहुंच जाएगी। एएसपी ने बताया कि जनता और पुलिस के बीच डिजिटल संवाद शुरू किया गया है। अब इस एप से पुलिस को असामाजिक तत्वों और बदमाशों की सूचना भी मिल सकेगी। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कोतवाली में पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देकर इसकी शुरूआत की। उन्होंने बताया कि सी-प्लान एप से लोगों को जोड़ने के लिए सभी थानों में काम शुरू कर दिया गया है। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर, उपनिरीक्षक और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें