फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला अस्पताल में सी आर्म मशीन खराब, हड्डी के ऑपरेशन बंंद, मरीज परेशान

Tue, 20 Jan 2026 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल में सी-आर्म मशीन दो दिन से खराब है। जिस कारण हड्डी के ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं। अब मरीजों को रेफर किया जा रहा है। मशीन को ठीक होने में एक सप्ताह का समय लगेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रामनिवास और डॉ. राघव अग्रवाल नियुक्त है। ओपीडी में रोजाना 150 से ज्यादा हड्डी रोग के मरीज आते हैं। अस्पताल में हड्डी के ऑपरेशन दूरबीन द्वारा किए जाने के लिए सी-आर्म मशीन है। इससे हड्डी जोड़ने के लिए तार डालने, रॉड लगाने व पेंच आदि लगाने के ऑपरेशन किए जाते हैं।
डॉ. राघव अग्रवाल ने बताया हर महीने 45-50 मरीजों के हड्डी के ऑपरेशन होते हैं। शनिवार को मशीन में तकनीकी खराबी के कारण फिलहाल हड्डी के ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं। जिन मरीजों के ऑपरेशन होने जरूरी है, उन्हें रेफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डॉ. रामनिवास ने बताया कि सी-आर्म मशीन की जांच के लिए शनिवार को इंजीनियर आए थे। इंजीनियर ने मशीन का पार्ट्स खराब होना बताया। उन्होंने मशीन को ठीक होने में एक सप्ताह का समय लग सकता है।
बोले मरीज

- कैराना निवासी साहिल ने बताया कि उसके पैर में रॉड डाली जानी थी, लेकिन सी-आर्म मशीन खराब होने के कारण चिकित्सक ने उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
- शामली निवासी दिलशाद ने बताया कि उसके हाथ की हड्डी टूट गई। चिकित्सक ने ऑपरेशन के लिए कहा था, लेकिन अस्पताल आने पर पता चला कि मशीन खराब है। मशीन ठीक होने के बाद ऑपरेशन करने को कहा गया है।
- बुढ़ाना रोड निवासी राकेश ने बताया कि उसके पैर की हड्डी टूट गई। चिकित्सक ने ऑपरेशन करने को कहा, लेकिन मशीन खराब होने के कारण उन्हें तीन-चार दिन बाद आने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें