फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर तक चढ़ा रहा मत प्रतिशत का पारा

Wed, 02 Dec 2015 12:37 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के मतदान में जाट बाहुल्य गांव टिटौली में जबरदस्त मतदान हुआ। वहीं, मुस्लिम गुर्जर बाहुल्य गांव बराला भी मतदान में आगे रहा। दिन चढ़ने के साथ ही दोपहर तक यहां खूब मत पड़े। जैसे ही दिन ढला वोट प्रतिशत भी घटता चला गया। टिटौली में 91 और बराला में 90 % मतदान हुआ।
विज्ञापन


कैराना ब्लॉक मेें दूसरे चरण के लिए 41 गांवों में प्रधान-पंचायत सदस्य पदों के लिए मंगलवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह से वोट डालने के लिए मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह रहा। लोगों को देखकर लग रहा था कि दूसरे चरण के मतदान सारे रिकार्ड तोड़ देंगे, लेकिन दोपहर बाद मत प्रतिशत में कमी दर्ज की गई।

जिला निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार जाट बाहुल्य गांव टिटौली में शाम साढ़े बजे तक 91% वोट पड़ चुके थे। वहीं मुस्लिम बाहुल्य बराला गांव में भी 90% मतदान हुआ। इसने अलावा बीबीपुर हटिया, मंगलपुर, पढ़ेड़, बरनावी गांव के बूथों पर मतदान समाप्ति तक  82.98%, पंजीढ़ में 79 % मतदान हुआ। इस्सौपुर खुरगान, दभेड़ी, जंधेडी, मंडावर, बरनावी, भूरा, बसेड़ा, मलकपुर, नंगलाराई में खूब मतदान हुआ।
विज्ञापन


पहले चरण से ज्यादा वोट पड़े
शामली। थानाभवन ब्लॉक में पहले चरण में जहां कुल  74.85% मतदान हुआ था। वहीं, दूसरे चरण में कैराना ब्लाक में 76.74% मतदान हुआ। जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक 1.89% मत ज्यादा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें