फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन-पत्र खरीदने उमड़ी भीड़

Mon, 16 Nov 2015 12:46 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन-पत्र खरीदने वालों की रविवार को भारी भीड़ रही। ब्लाक कार्यालय पर आठ खिड़कियों से नामांकन-पत्रों की बिक्री हुई। सोमवार से नामांकन-पत्र जमा होंगे, जिसके लिए प्रशासन ने कार्यालय पर बेरीकेडिंग की व्यवस्था करा दी है।
विज्ञापन


रविवार को ब्लाक कार्यालय पर ग्राम पंचायत सदस्य और प्रधान पद के लिए नामांकन-पत्र खरीदने वालों की भारी भीड़ रही। थानाभवन की आठ न्याय पंचायतों में 50 ग्राम पंचायतें आती हैं। इन ग्राम पंचायतों में 666 ग्राम पंचायत सदस्य चुने जाने हैं।

आरओ जिला कृषि अधिकारी आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया रविवार को ग्राम प्रधान पद के 466 नामांकन-पत्रों की बिक्री हुई है, ग्राम पंचायत सदस्य पद के कुल 453 नामांकन-पत्र बिके हैं। इनमें 251 आरक्षित तथा 202 अनारक्षित सीटों के हैं।
विज्ञापन


कार्यवाहक बीडीओ डा. पंकज कुमार ने बताया कि नामांकन-पत्रों की बिक्री के लिये चार खिड़कियां खोली गई  थीं। सोमवार को नामांकन-पत्र  जमा कराए जाएंगे और बिक्री             भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें