ऊन में साप्ताहिक बंदी के दौरान व्यापारियों से वार्ता करती श्रम प्रवर्तन अधिकारी मधु प्रभा।
- फोटो : SHAMLI
ऊन। साप्ताहिक बंदी कराने आए सहायक श्रमायुक्त के सामने भी व्यापारी आपस में भिड़ पड़े। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने सोमवार की ही साप्ताहिक बंदी रखने के निर्देश दिए हैं।
कस्बा ऊन में श्रम विभाग द्वारा सोमवार को साप्ताहिक बंदी करने के निर्देश हैं, लेकिन व्यापारियों का एक गुट रविवार को साप्ताहिक बंदी कराना चाहता है। इसे लेकर दोनों गुट एक-दूसरे का विरोध कर रहे हैं। इस संबंध में व्यापारी एसडीएम व डीएम से भी मिले थे। सहायक श्रमायुक्त संतोष कुमार अग्रहरि, श्रम निरीक्षक मधुप्रभा बाजार बंद कराने पहुंचे। इसकी सूचना व्यापारियों को लगी तो दोनों गुट मौके पर पहुंच गए। आपस में आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए भिड़ गए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने 25 दिसंबर तक सोमवार को ही साप्ताहिक बंद करने के निर्देश दिए तथा व्यापारियों से आपस में बैठक कर सहमति करने को कहा। सहायक श्रमायुक्त संतोष कुमार अग्रहरि ने बताया कि ऊन में बाजार सोमवार को बंद रहेंगे। व्यापारी गुटों में समझौता होने के बाद ही आगे कोई अन्य दिन निर्धारित किया जाएगा। बंदी न करने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।