फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: टेंपो चालक पहनेंगे वर्दी, तभी होगी वाहनों की फिटनेस

Sat, 24 Feb 2024 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। संभागीय परिवहन प्राधिकरण ने ऑटो/टेंपो चालकों को वर्दी निर्धारित करते हुए उसे पहनना अनिवार्य किया है। वर्दी पहनकर आने चालकों के वाहनों की ही फिटनेस की जाएगी और परमिट में लिखित सीमा क्षेत्र के अंदर ही ऑटो/टेंपो चलाने की अनुमति होगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर व शामली के प्रभारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अजय कुमार मिश्र ने बताया कि संभागीय परिवहन प्राधिकरण ने ऑटो/टेंपो चालकों की वर्दी निर्धारित की है। उन्होंने बताया सभी ऑटो/टेंपो चालकों को स्लेटी रंग की पेंट ,शर्ट और काले रंग के जूते पहनने होंगे। वर्दी के ऊपर नीले रंग की जैकेट पहनना निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही ऑटो/टेंपो का संचालन परमिट में लिखित सीमा क्षेत्र के अंदर ही किया जा सकेगा और वर्दी पहनकर आने वाले चालकों के वाहन की ही फिटनेस की जाएगी। एआरटीओ ने चेतावनी दी कि इन नियमों का पालन न कर उल्लंघन करने पर ऑटो/टेंपो चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें