फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र संचालक पर हमले के विरोध में व्यापारी लामबंद

Thu, 21 Dec 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
जनसेवा कें्द्र संचालक और व्यापारियो से वार्ता करते सीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली शहर की वर्मा मार्केट में जनसेवा केंद्र पर हमला, तोड़फोड़ और संचालक को बुरी तरह पिटाई करने के मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता चल रही है। सीओ सिटी के सामने दोनों पक्षों की वार्ता हुई, जिसमें तय हुआ कि शुक्रवार को दोनों पक्षों के बैठक में समझौता होगा। बृहस्पतिवार अपराह्न करीब साढ़े चार बजे वर्मा मार्केट के व्यापारियों ने एकजुटता के साथ अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन भी किया। हमले के विरोध में व्यापारी एकजुट हो गए हैं। व्यापारियों ने कहा कि समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुए विवाद में जनसेवा केंद्र संचालक और गांव लिलौन निवासी एक व्यक्ति के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद जनसेवा केंद्र संचालक विपिन को बुरी तरह पीटा गया था और केंद्र में तोड़फोड़ भी कर दी गई थी। पुलिस ने रात में दो लोगों को पकड़ लिया था, लेकिन समझौते की वार्ता चलने के कारण उन्हें छोड़ दिया गया। उधर, बृहस्पतिवार अपराह्न करीब साढ़े चार बजे वर्मा मार्केट के व्यापारियों ने एकजुटता के साथ अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन भी किया। इसके बाद सभी व्यापारी इकट्ठा होकर सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह के पास पहुंचे। वहां व्यापारी नेता घनश्यामदास गर्ग, बजरंग दल के मेरठ प्रांत छात्र प्रमुख विवेक प्रेमी, रवि संगल, अनुराग जैन, अंकित गोयल, विपिन, आनंद शर्मा आदि की दूसरे पक्ष के लोगों के साथ सीओ सिटी ने वार्ता कराई। दोनों ही पक्ष समझौता करने पर राजी हो गए। इस दौरान तय हुआ कि शुक्रवार को एक बार फिर से दोनों पक्ष बैठक करके घटना पर समझौता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें