फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों के आश्वासन पर बसों का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों के आश्वासन पर बसों का संचालन शुरू
विज्ञापन

शामली, जलालाबाद। जलालाबाद में उप्र परिवहन निगम की चालक- परिचालकों ने बसों का मरम्मत कार्य सही न होने पर शनिवार को बसों का संचालन करने से इंकार कर दिया था। अधिकारियों के आश्वासन पर रविवार को बसों का संचालन शुरू हो गया।
विज्ञापन

जलालाबाद डिपो के चालक-परिचालकों का कहना था कि वर्कशॉप में बसों का मरम्मत कार्य सही ढंग से नहीं किया जाता, जिसके कारण बसों के ब्रेक फेल, इंजन में कमी आती रहती है। इसका परिणाम थानाभवन में हुआ हादसा है। चालक परिचालकों ने आरएम सहारनपुर को एक लिखित मांगपत्र देकर वर्कशॉप की कार्यप्रणाली में फेरबदल करने की मांग उठाई थी। बसों के कलपुर्जों की सही ढंग से मरम्मत करने की मांग की गई थी। फोरमैन तकनीकी विशेषज्ञ की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाया गया था। रविवार को जलालाबाद डिपो में पहुंचे आरएम सहारनपुर नीरज सक्सेना, शामली डिपो के एआरएम मनोज वाजपेयी, नोएडा बस प्रबंधक अशोक कुमार, टेक्नीशियन आदि के आश्वासन पर सभी चालकों ने अपनी ड्यूटी संभाली और रविवार को सुबह बसों का संचालन शुरू किया। डिपो प्रबंधक योगेंद्र सिंह ने सभी स्टाफ से कहा कि सभी चालक-परिचालक समेत सभी लोगों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उनके सभी कार्य समय पर सही ढंग से से किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें