फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर ने छीन ली दो जिंदगी

Tue, 13 Sep 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। बाबरी के कैडी से करनाल लौट रहे बाइक सवार दंपति को प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को बस के नीचे से निकलवाया और अस्पताल पहुंचवाया।
विज्ञापन


हरियाणा के करनाल जिले के घरोंडा निवासी रमेश पुत्र भरतू (47), पत्नी मिथलेश (45) के साथ शामली के गांव कैडी में रिश्तेदारी में आया हुआ था। सोमवार दोपहर बाद दोनों बाइक से घरोंडा लौट रहे थे। जैसे ही वे मेरठ-करनाल हाईवे पर आदर्श मंडी क्षेत्र के पूर्वी यमुना नहर पुल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक बस के नीचे घुस गई और दंपति सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके पर बस को छोड़कर फरार हो गया। 

राहगीरों ने बस के नीचे फंसे दंपति को बमुश्किल बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों के शवों को उठाकर अस्पताल ले आई। मृतकों की पहचान होने के बाद उनके कैडी निवासी रिश्तेदारों और परिजनों को घटना की सूचना दी गई। थानाध्यक्ष एमएस गिल ने बताया कि मृतकों के परिजनों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


नहीं पहन रखा था हेलमेट
प्रत्यक्षदर्शियांे के मुताबिक बस और बाइक दोनों की ही स्पीड तेज थी। बस से टकराने के बाद बाइक बस के नीचे घुस गई। बाइक सवार दंपति भी सड़क गिरे और बस के नीचे आ गए। दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। पुलिस का कहना है कि सिर में गंभीर चोट लगने से दंपति की मौत हुई। यदि उन्होंने हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें