शामली। गन्ना बकाया मूल्य भुगतान और फसल बीमा के मुद्दे पर रविवार को किसानों की पंचायत विशाल करोड़ी के आवास पर हुई। इसमें मुख्य अतिथि भाकियू नेता नरेश टिकैत एवं बाबा श्याम सिंह ने कहा कि भुगतान और बीमा मामले में किसानों का उत्पीड़न हो रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही बकाया भुगतान न दिया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार की फसल बीमा योजना का भी विरोध किया। कहा कि ऐसी योजनाएं किसानों के हित में होनी चाहिएं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। सरकार योजनाएं शुरू करने से पहले किसानों के हितों के बारे में सोचे। इन मुद्दों के साथ रालोद को समर्थन की बात कही गई।
बलबीर मलिक, पप्पू मलिक, विशाल करोडी, देशराज भनेडा, शेरसिंह राणा, अनिल टीनू, जावेद राव, ऋषिपाल राझड, योगेंद्र चेयरमैन, ताज मोहम्मद, कुलदीप पंवार, मुकेश सैनी, डा. ईश्वर, अनिल राठी, शेखर करोडी, बाबा श्याम सिंह मलिक, योगेंद्र धामा, मास्टर जाहिद, अरुण ठाकुर, विनोद प्रमुख, कंवरपाल मालैंडी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बाबा सूरजमल ने की। संचालन शेखर करोडी ने किया।