झिंझाना। गांव पीरखेड़ा में सांड़ ने कई ग्रामीणों टक्कर मारकर घायल कर दिया। सांड़ के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायत कर पकड़वाने की मांग की है।
पीरखेड़ा में तीन दिन से एक सांड़ का गांव में आतंक मचा हुआ है। मंगलवार को रसीदन 60 वर्ष पशुओं का चारा लेने जंगल गई थी। गांव के बाहर सांड़ ने उसे पटककर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर सांड़ गन्ने के खेत में घुस गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। डॉक्टर शशिकांत ने बताया की महिला के मुंह पर टांके लगाने के बाद और पैर में फ्रैक्चर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया है। बुधवार को गांव का 12 वर्षीय अभिषेक गांव से बाहर तालाब किनारे खेल रहा था। सांड़ ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर कर उसको भगाया। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद सांड उसे छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया। सुमित को देखकर सांड़ उसके पीछे भाग लिया। उसने ट्यूबवेल के कमरे की छत पर चढ़कर जान बचाई। ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने बताया की सांड़ के बारे मेेें एसडीएम ऊन को अवगत कराते हुए उसे पकड़वाने की मांग की है। एसडीएम से मिलने वालों में पूर्व प्रधान जयबीरसिंह, अशोक, पंकज, काला, राहुल, विनय, मनोज, अमित, विपिन, अनीस आदि ग्रामीण रहे। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने बताया की ग्रामीणों की शिकायत पर पशु चिकित्सक अजय कुमार को सांड़ को पकड़वाने के निर्देश दिए गए हैं।