फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सांड़ ने बुजुर्ग महिला को जमीन पर पटका, घायल

Sat, 26 Sep 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
गांव सुन्ना में आवारा सांड के हमले में घायल सीएचसी में भर्ती बुजुर्ग नरेश देवी। संवाद
विज्ञापन
कांधला। गांव सुन्ना में सांड़ ने महिला नरेश देवी (60) को उठाकर पटक दिया। मौके पर आए लोगों ने उन्हें बचाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल शामली रेफर किया है।
विज्ञापन

गांव सुन्ना निवासी वीरेंद्र उपाध्याय की पत्नी नरेश देवी घर के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान पास में दो सांड़ आपस में लड़ने लगे। परिवार के दिनेश ने बताया कि अचानक एक सांड़ ने ने नरेश देवी को जोरदार टक्कर मारी और उन्हें उठाकर जमीन पर पटक दिया। हादसे में महिला के पेट में गंभीर चोट आई, जिससे वह गंभीर घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह पशु को वहां से भगाया।
परिजन घायल नरेश देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल शामली रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें