फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे की आवाज से भैंसा बिदका, कपड़ा व्यापारी की मौत

विज्ञापन
शामली के मोहल्ला धीमानपुरा में मृतक के घर पर सांत्वना देने पहुंचे लोग। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
डीजे की आवाज से भैंसा बिदका, कपड़ा व्यापारी की मौत
विज्ञापन

शामली। श्री बालाजी जन्मोत्सव पर शहर में बैंड बाजों के साथ निकाली जा रही शोभा यात्रा के दौरान माजरा रोड पर अचानक भैंसा बिगड़ गया। भैंसा-बुग्गी की चपेट आकर कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई। साढ़े तीन साल के बच्चा और किशोर समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
सोमवार को शहर में निकाली जा रही शोभायात्रा शाम करीब पांच बजे जब माजरा रोड पर पहुंची तो उसी समय एक किसान भैंसा-बुग्गी में गन्ना लादकर मिल में तौलने जा रहा था। शोभायात्रा में बैंड बाजे व डीजे की तेज आवाज से भैंसा बिगड़ गया और इधर-उधर भागने लगा। किसान इस दौरान शोभायात्रा देख रहे लोगों में भगदड़ मच गई। किसान ने किसी तरह भैंसे को नियंत्रित किया, लेकिन तब तक कई लोग भैंसा-बुग्गी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में धीमानपुरा पेट्रोल पंप वाली गली निवासी कपड़ा व्यापारी 59 वर्षीय सुभाष गुप्ता, गोशाला रोड निवासी 13 वर्षीय किशोर वीर, 23 वर्षीय राजेश और मोहल्ला पंसारियान निवासी साढ़े तीन वर्षीय मनोरमा पुत्र रोहित भैंसा-बुग्गी की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गए। सुभाष को परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों घायलों को सीएचसी में ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच मिनट में ही सब कुछ खत्म हो गया
शामली। धीमानपुरा निवासी मृतक सुभाष गुप्ता के दो पुत्र सचिन व सुमित और एक पुत्री शिखा है। तीनों की शादी हो चुकी है। मृतक के बड़े पुत्र सचिन गुप्ता ने बताया कि उनके पिता पेट्रोल पंप वाली गली में कपड़े की दुकान करते थे। वह घर के नजदीक एक कंपनी के घरेलू उत्पाद बेचने की दुकान करता है। सचिन के मुताबिक उनके पिता शाम को उनके साथ दुकान पर बैठे थे। उसी समय वे दुकान से उठकर माजरा रोड पर शोभायात्रा देखने गए थे। पांच मिनट बाद ही पिता के चोट लगने की जानकारी मिली। वह मौके पर पहुंचे और निजी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। सचिन ने कहा कि पांच मिनट में सब कुछ खत्म हो गया। उनकी माता की मौत कई साल पहले हो चुकी है, जबकि उनके दादा सेवाराम गुप्ता की करीब दो माह पहले मौत हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें